akbar birbal ki kahani (apka mitra)

                            अकबर बिरबल की कहानी 

                                                


                                         बसे बड़े पागल 
एक बार की बात है। बादशाह अकबर का दरबार लगा हुआ था। अकबर अपने नवरत्नों व मंत्रियो के साथ चर्चा कर रहे थे.. तभी बादशाह के मन में विचार आया कि में मेरे दरबार में एक से एक बुद्धिमान व्यक्ति है। में इन लोगो से तो रोज ही चर्चा करता साथ रहता हु। क्यों ने में अपने राज्य के सबसे बड़े मूर्खो से मिलु। इसी विचार को उन्होंने अपने दरबारियों को बताया और बीरबल से कहा की में अपने राज्य के 6 सबसे बड़े मूर्खो से मिलना चाहता हु। बीरबल खड़े हुए उन्होंने बादशाह से कहा जहापनाह क्या आप सच में अपने राज्य के 6 सबसे मूर्खो से  मिलना चाहते है। बादशाह ने कहा हा हम मिलना चाहते है। बीरबल बोले ठीक है जहापनाह में आपके लिए इस राज्य के 6 सबसे बड़े पागल ढूंढ कर लाऊंगा। 



बीरबल ने बादशाह से कुछ वक़्त माँगा बादशाह ने कहा आप वक़्त ले लीजिये पर उन्हें जल्द से जल्द ढूंढ कर लाइए बीरबल ने कहा ठीक है जहापनाह में उन्हें जल्द से जल्द ढूंढ कर आपके सामने पेश करूंगा और ऐसा बोलकर बीरबल चल दिए 6 सबसे बड़े पागलो को ढूंढने। बीरबल अपने घोड़े पर जा रहे थे तभी उन्हें एक आदमी मिला जो कि एक गधे पर पर बैठकर जा रहा था और उसने अपने सर पर घास की घटरी रखी हुई थी। बीरबल ने उसे रोका और पूछा भाई जब तुम्हारे पास गधा है तो ये घास की घटरी अपने सर पर क्यों राखी हुई है इस पर वह इंसान  बोला में इतना वजन बेचारे गधे पर नहीं डाल सकता इसलिए यह घटरी मेने सर पर रखी  हुई है। 





बीरबल ने सोचा मुझे मिल गया मेरा पहला पागल इस पर उन्होंने उस आदमी से कहा कि तुम मेरे साथ राजमहल चलो तुम जानवरो से इतना प्यार करते हो इसलिए में तुम्हे राजा से इनाम दिलवाऊंगा इस पर वह आदमी चलने के लिए राजी हो गया। उसे लेकर बीरबल कुछ दूर चले ही थे की उन्हें दो आदमी लड़ते हुए मिले इस पर बीरबल वह रुक गए और लड़ाई की वजह पूछी तब उन्होंने बताया की एक आदमी दूसरे आदमी को बोल रहा था की वह अपना शेर दूसरे आदमी की बकरी पर छोड़ेगा और उसे मर देगा। बीरबल को उनकी बाते सुनकर आस्चर्य हुआ की इनके पास पालतू शेर है तो उन्होंने पूछा की तुम्हारे पास शेर कहाँ से आया इस पर वे दोनों बोले की अभी हमारे पास शेर नहीं है लेकिन जब हमे वरदान मिलेगा तो एक शेर मांगेंगा और दूसरा आदमी बकरी और जब एक आदमी को शेर मिल जायेगा तो वो शेर दूसरे आदमी की बकरी को खा जायेगा इस पर बीरबल मुस्कराये और उन्हें दो पागल और मिल गए। उन्हें भी साथ लेकर वे राजमहल की तरफ चल दिए। चलते चलते उन्हें रात हो गयी तो वे लोग राजमहल नहीं जाकर बीरबल के घर ही रुक गए। बीरबल खाना खाकर बगीचे में टहलने निकले तो उन्हें वहां एक आदमी घास में कुछ ढूंढता हुआ मिला उन्होंने उस आदमी से पूछा की तुम क्या ढूंढ़ रहे हो आदमी ने जवाब दिया की मेरी अंगूठी घास में खो गयी है में उसे ढूंढ रहा हु। बीरबल ने उससे पूछा की तुम्हारी अंगूठी कहाँ पर गिरी थी तब उसने बताया की जहां वो ढूंढ रहा है उससे बहोत दूर गिरी थी इस पर बीरबल ने कहा की जब अंगूठी इतनी दूर गिरी है तो तुम यहां क्यों ढूढ़ रहे हो जहां गिरी है वहाँ क्यू नहीं ढूँढ़ते उस आदमी ने जवाब दिया की वहाँ अँधेरा है इसलिए में उजाले में ढूँढ रहा हूँ। बीरबल मुस्कराये क्युकि उन्हें उनका चौथा मुर्ख मिल चूका था। बीरबल चारो को लेकर सुबह राजदरबार पहुंचे और सहनशाह को बताया की उन्होंने राज्य के सबसे पागल आदमियों को ढूंढ लिया है राजा यह सुनकर बहुत खुश हुए और बीरबल से उन्हें मिलाने को कहा बीरबल ने राजा को उनकी सारी बात बताई तो राजा को बहुत हंसी आयी अब राजा ने बीरबल से कहा की ये तो 4 ही पागल है बाकि दो कहाँ है बीरबल बोले हुज़ूर यही है। राजा ने पुछा कौन है वो दो पागल तो बीरबल बोले हुज़ूर इनसे बड़ा पागल मै जो पागलो को ढूंढ़ने चला था। राजा यह सुनकर बीरबल अगला नाम सुनने मेँ मुझे दर लग रहा है जल्दी बताओ कौन है वो तब बीरबल बोले हुज़ूर माफ़ कीजिये पर सबसे बड़े पागल है जिसने मुझे पागलो को ढूंढने के काम पर लगाया। 
यह सुनकर राजा हसने लगे और बोले बीरबल तुम्हारा कोई जवाब नहीं। 







टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Busy Accounting Software me sales man configuration

Busy software me company kaise bnaye (how to create new company in busy software) busy download:@busywin.com/@busy.in

Busy software me Busy bns app kaise configure kre(how to configure busy bns app in busy software) busy download:@busywin.com/@busywin.com